{"_id":"69f3b42e975c14a7a20d0318","slug":"the-hailstorm-brought-relief-from-the-heat-but-caused-damage-to-crops-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-150918-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली, फसलों में नुकसान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली, फसलों में नुकसान हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस मौसमी बदलाव के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक मौसम बदलने से बागपत में करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई। इस बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को काफी क्षति पहुंची है। उधर, बिजली लाइनों में फाल्ट आने के कारण 50 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल हो गई। सुबह मौसम ने आंख मिचौली खेली, पहले धूप निकली फिर बादल छाए और फिर धूप निकल गई। इसके बाद आसमान में घने बादल छाए और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। यह ओलावृष्टि करीब 15 मिनट तक जारी रही। बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद भी बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। बागपत के कोर्ट रोड, शौकत मार्केट और यमुना रोड पर लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। खेकड़ा के मुख्य बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर भी कीचड़ फैल गई। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
--
लाइनों में हुए फाल्ट, 50 गांवों में आपूर्ति ठप
यहां बृहस्पतिवार दोपहर को बारिश के कारण लाइनों में फाल्ट आ गया, जिससे बागपत शहर में कुछ देर के लिए आपूर्ति ठप हो गई। वहीं अन्य 50 गांवों में भी बिजली चली गई। ऊर्जा निगम कर्मी सभी जगह फाल्ट ठीक करने में लगे रहे, जो कई जगह शाम तक ठीक हो गए।
-- --
सब्जी की फसल, आम के बागों में नुकसान
रटौल, लहचौड़ा, गौना, विनयपुर, सिंगोली, शरफाबाद आदि गांवों में किसान सब्जी की खेती करते हैं। इसके साथ ही रटौल क्षेत्र में आम के बाग भी हैं, जहां बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। बागवानों के अनुसार आम के बागों में 30 प्रतिशत बोर गिर गया। अमीनगर सराय व बालैनी क्षेत्र में भी सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ।
Trending Videos