{"_id":"6a5639e04eac1a08b905d237","slug":"the-mp-inspected-the-overbridge-and-took-stock-of-the-construction-work-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-155214-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांसद ने ओवरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांसद ने ओवरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रेलवे अधिकारियों को वाहनों के लिए जल्द पुल खोलने के निर्देश दिए
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज इस सप्ताह वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार को सांसद राजकुमार सांगवान ने पुल का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों को जल्द इसे शुरू करने के निर्देश दिए। करीब चार साल से लोग इस पुल के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में पुल पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। इससे क्षेत्र की जनता को जल्द ही इस ओवरब्रिज का लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण अब अंतिम चरण में है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुजीत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य समाप्त कर पुल को इस सप्ताह खोलने की तैयारी है। इस पुल के खुलने से वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। लाखों कांवड़ियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। अंडरपास में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या भी कम होगी।