{"_id":"6a4257ad2acaa6f528032c93","slug":"the-vhp-staged-a-protest-at-the-tehsil-office-terming-the-mosque-illegal-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-154325-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत, स्टेशरी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत, स्टेशरी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल और पूरनपुर नवादा के कंपोजिट विद्यालयों में सोमवार को विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें स्टेशनरी भी वितरित की गई।
रटौल के अंग्रेजी मीडियम उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरविंद चौहान ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें पढ़ाई के लिए स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी। वहीं, पूरनपुर नवादा के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक आरती गौरव, छाया सिंह, रजनी और भूपेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर पढ़ाई करते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राहुल, संगीता, रवि कुमार, दीपा त्यागी, सीमा, अंजना, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।