{"_id":"6a660c1adf4d1e478b095805","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-clothes-on-the-pretext-of-selling-them-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155950-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कपड़े बेचने के बहाने चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कपड़े बेचने के बहाने चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करके भागने वाले तीनों बदमाश मेरठ के हैं निवासी
बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव में किसान सुभाष सिंह से 50 हजार रुपये चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और हथियार बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिराज, वाहिद और जुनैद निवासी महलका, मेरठ के रूप में हुई है। उन्होंने रंछाड़ गांव में घर के बाहर बैठे किसान सुभाष सिंह के कुर्ते की जेब से रुपये चुराए थे। सुभाष सिंह अपने दामाद के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के लिए बैठे थे, तभी कपड़े बेचने वाले तीन युवक उनके पास आए और पेंट दिखाने लगे। इसी दौरान उन्होंने सुभाष सिंह की जेब से रुपये चोरी कर लिए और भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की। रविवार को उन्हें अमीनगर सराय मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस जींस, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गलहैता गांव के किसान विरेश का भैंसा चोरी करने की बात भी कबूल की है। यह चोरी कुछ दिन पहले की गई थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।