सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three donation boxes were stolen from temples near the Bamanoli police outpost after being uprooted.

Baghpat News: बामनौली पुलिस चौकी के पास तीन मंदिरों के दानपात्र उखाड़कर चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three donation boxes were stolen from temples near the Bamanoli police outpost after being uprooted.
विज्ञापन
दोघट। चोरों ने शनिवार रात बामनौली गांव की पुलिस चौकी के पास हनुमान शिव मंदिर, बाबा काली सिंह मंदिर और बाबा शेषनाग मंदिर के दानपात्र उखाड़कर चोरी की। इसके बाद खाली दानपात्र बामनौली पुलिस चौकी के पीछे कृष्णा नदी में फेंक दिए। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों ने जल्द खुलासा नहीं होने पर पंचायत करने की चेतावनी दी।
Trending Videos


बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हनुमान शिव मंदिर, बाबा काली सिंह है, जबकि थोड़ी दूर बाबा शेषनाग मंदिर स्थित है। रविवार सुबह श्रद्धालु अरुण कुमार शेषनाग मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर का दानपात्र उखड़ा हुआ मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो चोर 45 मिनट तक मंदिर में चोरी करते नजर आए। अरुण कुमार ने बताया कि चोरों ने दानपात्र से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। इनके अलावा अरुण कुमार, हरेंद्र और बिल्लू ने बताया कि चोरों ने शुक्रवार रात हनुमान शिव मंदिर के दानपात्र से 20 हजार रुपये और बाबा काली सिंह मंदिर के दानपात्र से एक हजार रुपये चोरी किये। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed