सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders demanded action against criminals and the use of bulldozers on their houses.

Baghpat News: व्यापारियों ने अपराधियों पर कार्रवाई, घरों पर बुलडोजर चलाने की उठाई मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded action against criminals and the use of bulldozers on their houses.
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या के सात दिन बाद सोमवार को नगर के ऋषभदेव सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बागपत, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और दिल्ली सहित कई स्थानों से व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों ने एक सुर में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई।

हत्याकांड के सात दिन बाद भी अपराधियों पर कार्रवाई न होने से व्यापारी वर्ग में नाराजगी देखने को मिली। अखिल भारतीय वैश्य स्वाभिमान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंघल ने घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। शामली से आए व्यापारी नेता अमित मित्तल ने न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तक इस मामले को पहुंचाया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री और व्यापारी नेता अशोक गोयल ने समाज से एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता धनेंद्र जैन ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 2015 में पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मिली थी, जिसे कुछ महीने बाद हटा लिया गया था। जैन ने आरोप लगाया कि सुरक्षा हटने के कारण ही यह दुखद घटना हुई। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। श्रद्धांजलि सभा में रालोद नेता अश्वनी तोमर, ब्राह्मण समाज के देशखाप चौधरी सुभाष भारद्वाज, अतुल जैन सराफ, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और दीपक शर्मा सहित कई अन्य नेताओं और प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह, सपा नेता शोकेंद्र तोमर, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, राजेश मित्तल, घनश्याम शर्मा, अंकुर जैन और रवि पालीवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-हथियारों की पूजा नहीं, साफ करने का काम करें
शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने कहा कि टेंट व्यापारी सोहनलाल व उनके पुत्र विकास की हिस्ट्रीशीटर ने प्लानिंग के तहत हत्या की है। अपराधियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए। पहले भी जिन्होंने सिर उठाने का काम किया, उस सिर को कुचलने का काम किया गया है। व्यापारियों को किसी भी सूरत में डरने की जरूरत नहीं है। नगर में व्यापारियों के पास करीब एक हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। उनकी पूजा नहीं, बल्कि उनको साफ करने का काम करना चाहिए। आत्मरक्षा के लिए बदमाश को मारना अपराध नहीं है। इस बयान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे।

-सभा के दौरान सर्वसम्मति ये उठाई मांग
सभा के दौरान व्यापारी नेता डॉ़ योगेश जिंदल ने सर्व समाज की सहमति पर छह मांगों को रखा। इसमें मृतक सोहनलाल की पत्नी उषा व विकास की पत्नी नेहा को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। साथ ही व्यापारी विकास की पत्नी को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने, व्यापारी के परिवार को सुरक्षा, व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस, व्यापारी परिवार के दो लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की। इसके अलावा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों की जल्द ही एक कमेटी बनाई जाएगी, जो परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का काम करेगी। कमेटी में शामिल लोगोंं के नाम चयनित किए जाएंगे। वहीं मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

-व्यापारी वर्ग भी करेगा परिवार की आर्थिक मदद
सभा के दौरान व्यापारियों ने कहा कि शासन के अलावा व्यापारी भी टेंट व्यापारी के परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। जिससे परिवार का किसी न किसी रूप में सहयोग किया जा सके। वहीं सभा में मौजूद व्यापारियों ने इस बात का समर्थन किया और परिवार की आर्थिक मदद के समर्थन में हाथ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed