सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: STF Busts Tax Evasion Racket, Five Held for Invoice Manipulation

Baghpat: बिलों में हेराफेरी कर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसटीएफ की छापेमारी में पांच गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत में एसटीएफ ने बिलों में हेराफेरी कर टैक्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। निवाड़ा यमुना पुल के पास कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Baghpat: STF Busts Tax Evasion Racket, Five Held for Invoice Manipulation
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद में बिलों में हेराफेरी कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को निवाड़ा यमुना पुल के पास छापेमारी कर एसटीएफ ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।



इनमें चार आरोपी निवाड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति मेरठ जनपद के जानी क्षेत्र का रहने वाला है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों में लदे सामान के बिलों में गड़बड़ी कर व्यवस्थित तरीके से टैक्स चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों में हेराफेरी कर की जा रही थी कर चोरी
सूत्रों के अनुसार दूसरे राज्यों से आने वाले मालवाहक वाहनों के दस्तावेजों और बिलों में बदलाव कर कर देयता कम दिखाई जाती थी। इस तरीके से बड़े पैमाने पर कर चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। जांच एजेंसियों को लंबे समय से इस गतिविधि की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई की योजना बनाई।

हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गिरोह की गतिविधियों के कारण हर महीने करोड़ों रुपये की कर चोरी हो रही थी। मामले में वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा कर चोरी का वास्तविक दायरा कितना बड़ा है।

आरोपियों से पूछताछ जारी
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि जांच में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed