फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tripura DGP Anurag Dhankhar immersed in the five elements with state honours

Baghpat News: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़

Thu, 23 Jul 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tripura DGP Anurag Dhankhar immersed in the five elements with state honours
बड़ौत। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ को बुधवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बड़ौत के बावली रोड श्मशान घाट में उनके इकलौते बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

अनुराग धनखड़ का सोमवार को अगरतला में निधन हो गया था। उनके छोटे भाई विवेक कुमार उसी दिन अगरतला पहुंच गए थे। मंगलवार को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। पुलिस महानिरीक्षक मंचक आईप्पर और पुलिस अधीक्षक कांता जंगर देर रात पार्थिव शरीर को गांधी रोड स्थित आवास पर लेकर पहुंचे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे अंतिम यात्रा बावली रोड स्थित श्मशान घाट पहुंची।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, राज्य मंत्री केपी मलिक और विधायक अजय कुमार ने पुष्प अर्पित किए। अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और अपर पुलिस महानिदेशक वंशा कटारिया सहित कई अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट में मौजूद परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी भावुक हो उठे। त्रिपुरा के कमांडेंट आशीष देबनाथ और असिस्टेंट कमांडेंट भानु देबनाथ भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed