सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   True well-being comes from renouncing greed and engaging in devotion to God: Anubhuti Mata.

लोभ लालच छोड़कर भगवान की भक्ति करने से होता है कल्याण : अनुभूति माता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
True well-being comes from renouncing greed and engaging in devotion to God: Anubhuti Mata.
विज्ञापन
-त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Trending Videos

फोटो नंबर 09केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की और विशेष अनुष्ठानों में भाग लिया। धर्मसभा में अनुभूति माता ने प्रवचन देते हुए अच्छे कर्मों और लोभ त्यागने का संदेश दिया।

विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से इन अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इसके बाद 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अनुभूति माता ने महत्वपूर्ण उपदेश दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए और फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। अनुभूति माता ने यह भी बताया कि भगवान की कृपा सभी पर बरसती है और हमें जितना मिला है, उसी में संतोष करना चाहिए। उन्होंने लोभ-लालच त्यागकर भगवान की भक्ति करने पर कल्याण निश्चित होने की बात कही। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन, साहिल जैन और वैभव जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed