{"_id":"6a554393fb4ef52f3e0848ac","slug":"twenty-two-people-including-a-woman-were-injured-in-dog-bites-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155174-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला सहित 22 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला सहित 22 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। जिलेभर में सोमवार को कुत्तों के काटने से एक महिला सहित 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इस घटना से क्षेत्र में कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मोहम्मदपुर खूंटी गांव की रोशनी सोमवार सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने जा रही थी। खेत के पास पहुंचते ही रास्ते में एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खेतों से काम कर लौट रहे किसानों ने रोशनी को कुत्ते के चंगुल से बचाया।
घायल रोशनी को परिजन तुरंत आजमपुर मुलसम स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। जिले के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जहां लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
-21 को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनीष त्यागी ने बताया कि सोमवार को कुत्तों के काटने से 21 लोग घायल होकर पहुंचे। इन सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
घायलों में बली निवासी कमलेश, टटीरी निवासी अभी, पप्पन, राजेश, विराट, माही, बादल, साजन, अलमस्त, कृष्णा शामिल हैं। मीतली निवासी ज्ञान सिंह, तुषार, मंजू, महनवा निवासी नीरज, अर्जुन, निबाली निवासी शालू, मोहम्मद, योगेंद्र, विशंभर और शाहपुर पदड़ा निवासी विनोद व अहमद को भी वैक्सीन दी गई। लोगों ने अधिकारियों से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।