{"_id":"6924ba8d58f308954a07c8f1","slug":"two-trains-started-between-delhi-shamli-making-travel-easier-for-passengers-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-142419-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली-शामली के बीच शुरू हुईं दो ट्रेनें, यात्रियों का सफर हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली-शामली के बीच शुरू हुईं दो ट्रेनें, यात्रियों का सफर हुआ आसान
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, पूर्व सांसद डॉ.स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-शामली के बीच दो नई ट्रेनें सोमवार से शुरू हो गईं हैं। बड़ौत रेलवे स्टेशन से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना किया। इनके शुरू होने से दिल्ली आवागमन करने वाले दस हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
जिले से दस हजार से अधिक लोग रोजाना दिल्ली आवागमन करते हैं तो शामली से भी काफी यात्रियों का दिल्ली आवागमन होता है। इनमें कुछ सरकारी व प्राइवेट नौकरी करने वाले हैं तो कुछ व्यापारी और विद्यार्थी हैं।
ट्रेन बढ़ाने की काफी समय से मांग उठ रही थी। रेल यात्री मनोज, सचिन, राहुल, विजय, देवेंद्र समेत अन्य का कहना है कि दो नई ट्रेन बढ़ने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे समय व पैसे की बचत होगी। काफी संख्या में व्यापारी दिल्ली से सामान लाकर दुकानों पर बेचते हैं। इससे ज्यादा समय व्यापार के लिए मिलेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
ट्रेनों के चलने की यह होगी समय सारिणी
- ट्रेन संख्या 64033 रोजाना शाम 4:25 बजे दिल्ली से चलकर 4:39 बजे शाहदरा, 4:52 बजे नौली, 5:12 बजे खेकड़ा, 5:29 बजे बागपत रोड, 5:47 बजे बड़ौत, 5:57 बजे कासिमुपर खेड़ी, 6:13 बजे कांधला व शाम सात बजे शामली स्टेशन पर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 64034 रोजाना सुबह सात बजे शामली स्टेशन से चलकर 7:12 बजे कांधला, 7:31 कासिमपुर खेड़ी, 7:49 बजे बड़ौत, 8:12 बजे बागपत रोड, 8:29 बजे खेकड़ा, 8:54 नोली रेलवे स्टेशन और सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 64035 सुबह 10 बजे शाहदरा से चलकर 10:11 बजे नोली, 10:26 खेकड़ा, 10:32 बागपत रोड, 10:58 बजे बड़ौत, 11:09 बजे कासिमपुर खेड़ी, 11:29 कांधला रेलवे स्टेशन और 12 बजे शामली स्टेशन पर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 64036 दोपहर 1:10 बजे शामली स्टेशन से चलकर, 1:21 बजे कांधला, 1:36 बजे कासिमपुर खेड़ी, 11:45 बजे बड़ौत, 1:59 बजे बागपत रोड, 2:11 बजे खेकड़ा, 2:30 बजे नोली, रेलवे सटेशन और अपराह्न 3:30 बजे शाहदरा पहुंचेगी।
-- -- -
व्यापार के लिए रोजाना दिल्ली आवागमन करना पड़ता है। मार्ग पर ट्रेनों के बढ़ने से आने-जाने में आसानी होगी और इसमें समय भी बचेगा। अधिक समय तक स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। अमित सिवाच
ट्रेनों के बढ़ने से अब निजी वाहनों व बसों में सफर कम करना पड़ेगा, जिससे पैसे की भी बचत होगी। ट्रेन के मुकाबले बसों व निजी वाहनों में सफर करने में अधिक पैसा खर्च होता है। दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी लाभ होगा। जोगिंद्र
व्यापार के लिए रोजाना दिल्ली आना-जाना पड़ता है। ट्रेनों के बढ़ने से अब बड़ौत से सुबह चलकर दोपहर दिल्ली से सामान लेकर आवागमन हो सकता है, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। योगेश तोमर
क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि रूट पर ट्रेनों को बढ़ाया जाए। इनके बढ़ने से यात्रियों में खुशी है। इनके बढ़ने से रोजाना सफर करने वाले चार से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा। महेंद्र
Trending Videos