फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Crew member dies on cargo ship in Saudi Arabia; Baghpat's Yusuf had been in the Merchant Navy for 20 years

UP: सऊदी अरब में मालवाहक जहाज पर क्रू मेंबर की मौत, 20 साल से मर्चेंट नेवी में थे बागपत के यूसुफ

Tue, 14 Jul 2026 08:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 14 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत के बसौद गांव निवासी यूसुफ को शिप पर अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Crew member dies on cargo ship in Saudi Arabia; Baghpat's Yusuf had been in the Merchant Navy for 20 years
यूसुफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब में एक मालवाहक जहाज पर तैनात बसौद निवासी यूसुफ (46) की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनका शव सऊदी अरब के जेद्दा शहर के एक अस्पताल में रखा गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन

 

बसौद गांव निवासी परवेज अहमद ने बताया कि उनके दोस्त यूसुफ पिछले 20 साल से मर्चेंट नेवी से जुड़े निजी मालवाहक समुद्री जहाज पर क्रू मेंबर के रूप में काम कर रहे थे। रविवार रात यूसुफ सऊदी अरब के समुद्र में जहाज पर ड्यूटी पर थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द होने लगा। साथी कर्मियों ने तुरंत इसकी शिकायत की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सऊदी अरब के जेद्दा शहर के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। यूसुफ के परिवार में पत्नी शकीला, बेटे असद, समद, बेटी अलीशा और तीन भाई हैं। परवेज अहमद ने बताया कि यूसुफ का शव अभी सऊदी अरब में ही है। जेद्दा एयरपोर्ट पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद शव को भारत भेजा जाएगा। भारत पहुंचने पर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed