सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Himanshu, who set himself on fire after being hurt by a slap, died, tension in the village

UP: थप्पड़ से आहत होकर खुद को आग लगाने वाले हिमांशु की मौत, गांव में तनाव, चार थानों की पुलिस रही तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 22 Apr 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: गंगधाड़ी में गौरव राजपूत ने अनुसूचित जाति के हिमांशु से गाड़ी में फूल लदवाने के लिए कहा था। हिमांशु ने मना कर दिया। आरोप है कि जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे गौरव राजपूत ने थप्पड़ मार दिया था। 

UP: Himanshu, who set himself on fire after being hurt by a slap, died, tension in the village
हिमांशु की फाइल फोटो और विलाप करतीं घर की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खतौली के गंगधाड़ी गांव में गाल पर पड़े थप्पड़ से आहत होकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने वाले अनुसूचित जाति के हिमांशु (22) की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही गम और गुस्से का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग रखी। एसडीएम डॉ. ललित कुमार और सीओ डॉ. रामशीष यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
Trending Videos

 

UP: Himanshu, who set himself on fire after being hurt by a slap, died, tension in the village
गांव में एकत्र लोग और तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
फूलों की खेती से पहचान रखने वाले गंगधाड़ी में 17 अप्रैल को टिंकू उर्फ गौरव राजपूत ने गांव के हिमांशु से गाड़ी में फूल लदवाने के लिए कहा था। हिमांशु के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि टिंकू ने उसे थप्पड़ मारा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। रात के करीब नौ बजे हिमांशु आरोपी के घर के सामने पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। इस दौरान गांव के लोग जमा हो गए। झुलसे पीड़ित का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। शव उठाने से पहले परिजनों तथा अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, परिवार के लोगों को सुरक्षा तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 

आरोपी टिंकू को किया जा चुका गिरफ्तार
इस मामले में मृतक के भाई बिट्टू ने 18 अप्रैल को एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में टिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को उसी दिन पकड़ कर उसका चालान कर दिया था।

गंगधाड़ी में तनाव, कई थानों की पुलिस रही मौजूद
हिमांशु का शव गांव पहुंचने से पहले सुबह से ही पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। गांव में हंगामे की आशंका को देखते हुए मंसूरपुर, रतनपुरी, सिविल लाइन, महिला थाना समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

सीसीटीवी में कैद हो गई थी घटना
प्रकरण की करीब तीन मिनट की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। 17 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी पक्ष के लोग अपने चबूतरे पर बैठे हुए हैं। इसी दौरान उनसे कुछ दूरी पर हिमांशु पहुंचता है और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लेता है। खुद को माचिस से आग लगाने लगता है। चारपाई पर बैठे लोग उसे दूर से ही मना करते हैं। इस बीच आग लग जाती है, यहां बैठा एक युवक अपना शर्ट उतारकर उसे बचाता है। इस दौरान काफी भीड़ लग जाती है।

ये भी देखें...
बेटी की हत्या: दो बार प्रेमी के घर जाकर शादी करने पर अड़ी, अलग कमरा और रातभर फोन पर बात; ये बनी कत्ल की वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed