फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Youth released on bail from jail murdered in Baghpat; shot in the head

UP: बागपत में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक की हत्या, सिर में तमंचा सटाकर मारी गोली; शराब पार्टी में वारदात

Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
सार

Baghpat News: किशनपुर गांव में कासिमपुर खेड़ी का विनय उर्फ गादड़ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। किशनपुर के ऋतिक ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्यारोपी की तलाश में कई टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन
UP: Youth released on bail from jail murdered in Baghpat; shot in the head
रंजिश में गई जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के रमाला स्थित किशनपुर गांव में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे विनय उर्फ गादड़ निवासी कासिमपुर खेड़ी की ऋतिक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में कई महीने पहले झगड़े की रंजिश चल रही थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

कासिमपुर खेड़ी गांव का रहने वाला विनय उर्फ गादड़ वर्ष 2021 में गांव की ही अर्चना उर्फ बेबी की हत्या में जेल भेजा गया था। वह करीब पांच माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार देर रात विनय अपने कुछ दोस्तों के साथ किशनपुर गांव में शराब पार्टी कर रहा था। तभी बाइक पर वहां आए किशनपुर गांव के ऋतिक ने विनय के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही विनय जमीन पर गिर गया और ऋतिक बाइक लेकर भाग गया। जबकि पार्टी में शामिल विनय के साथी भी वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मी और परिजन घायल विनय को लेकर बड़ौत सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। रास्ते में विनय की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद विनय का किशनपुर गांव के ऋतिक के साथ कहासुनी होने पर झगड़ा हो गया था। इसकी रंजिश में ऋतिक ने विनय की हत्या की। पुलिस ने कई बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। 

ये भी देखें...
UP: पानी समझकर 'तेजाब' पीने वाली रिया ने खुद बताई पूरी कहानी, मेरठ के अस्पताल में चल रहा इलाज; ये बोले डॉक्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed