सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterproof makeup and mascara are becoming a favorite among women this summer.

Baghpat News: गर्मियों में महिलाओं को भा रहा वाटरप्रूफ मेकअप और मस्कारा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Waterproof makeup and mascara are becoming a favorite among women this summer.
गर्मियों में महिलाओं को भा रहा वाटरप्रूफ मेकअप और मस्करा से संबं​धित। बड़ौत में एक दुकान से साम - फोटो : Archive
विज्ञापन
- प्राकृतिक सौंदर्यता देने वाले उत्पादों के प्रति बढ़ा रुझान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मौसम के अनुसार मेकअप भी बदले जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में पसीने को देखते हुए महिलाएं वाटरप्रूफ मेकअप कराना व पलकों पर मस्कारा लगवाना पसंद कर रही हैं। वहीं प्राकृतिक सौंदर्यता देने वाले उत्पादों के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ रहा है।
सहालग का सीजन शुरू होते ही महिलाओं की सौंदर्य उत्पादों की दुकानों पर भीड़ दिखनी शुरू हो गई है। गर्मी को देखते हुए वाटरप्रूफ मेकअप उत्पादों और प्राकृतिक सौंदर्यता देने वाले उत्पादों की बिक्री में उछाल आया है। कॉस्मेटिक सामानों के विक्रेता पवन कुमार कहना है कि गर्मी के मौसम में सॉफ्ट ग्लैम और ग्लास स्किन लुक का क्रेज काफी बढ़ा है। इसके चलते हाईलाइटर, फेस सीरम और वाटरप्रूफ फाउंडेशन की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सचिन कुमार कहना है कि विशेष रूप से ब्रांडेड मस्कारा और आईशैडो पैलेट की मांग भी बाजार में बढ़ रही है। पलकों पर मस्कारा लगाने का भी महिलाओं में क्रेज बढ़ा है। अब साधारण मेकअप कराना महिलाएं कम पसंद कर रही हैं। इसलिए दुकानों से इनमें प्रयोग होने वाले उत्पादों की बिक्री कम हो रही है। सर्दियों में भी साधारण मेकअप के उत्पादों की बिक्री सामान्य रहती है। सहालग के सीजन में बाजार में रौनक दिखने को मिल रही है।

- ये बोलीं महिलाएं
गर्मी के मौसम में त्वचा से पसीना अधिक निकलता है, जिससे साधारण मेकअप जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए वाटरप्रूफ मेकअप कराना महिलाएं अधिक पसंद करतीं हैं। - दिव्या
महिलाएं त्वचा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्यता देने वाले उत्पादों को अधिक खरीद रही है। इनसे त्वचा को नुकसान नहीं होता है। मस्कारा भी महिलाओं को खूब भा रहा है। - ज्योति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed