{"_id":"6a84ace1b3dd8e0abc063600","slug":"we-will-stage-a-sit-in-protest-against-the-ugc-at-jantar-mantar-in-delhi-on-august-23-dr-raj-shekhawat-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-157231-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी के विरोध में 23 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर देंगे धरना : डॉ. राज शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी के विरोध में 23 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर देंगे धरना : डॉ. राज शेखावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। क्षत्रिय करणी सेना ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रावधानों के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने की घोषणा की है। संगठन 19 अगस्त को वृंदावन से पदयात्रा शुरू करेगा, जो 23 अगस्त को जंतर मंतर पहुंचेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
राज शेखावत ने बागपत में एडवोकेट रोहित चौहान के आवास पर यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी के प्रावधान सामान्य वर्ग के अधिकारों को प्रभावित कर रहे हैं। गजट में सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को कोई राहत नहीं मिली है। उन्हें अपराधी की तरह देखा जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। शेखावत ने बताया कि संगठन 13 जनवरी से इन विसंगतियों को दूर करने के लिए आंदोलन कर रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि अन्य संगठनों को ऐसे आयोजनों की अनुमति मिल रही है। राज शेखावत ने कहा कि संविधान ने नागरिकों को मूलभूत अधिकार दिए हैं लेकिन यूजीसी के इस प्रावधान से सामान्य वर्ग के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौरव ठाकुर, शांतनु राजपूत, अंकित चौहान, शेखर चौहान, नितिन चौहान और दिनेश चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।