फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A 12th-grade student and a young man were bitten by A 12th-grade student and a young man were bitten by a snake while sleeping at home.a snake while sleeping at home.

Baghpat News: घर में सो रहे 12वीं के छात्र और युवक को सांप ने डसा

Wed, 19 Aug 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A 12th-grade student and a young man were bitten by A 12th-grade student and a young man were bitten by a snake while sleeping at home.a snake while sleeping at home.
-जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को एंटी स्नेक की 10-10 वैक्सीन लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। बड़ौत और छपरौली में सोते समय दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बड़ौत की फ्रेंड्स कॉलोनी में 12वीं कक्षा के छात्र तुषार को रविवार रात सोते समय सांप ने डस लिया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार सुबह करीब तीन बजे सांप कमरे में आया और तुषार के पैर में डस लिया। तुषार के शोर मचाने पर परिवार जागा। उन्होंने सांप को मारकर चिकित्सक को दिखाया। मेरठ मेडिकल में उपचार के बाद तुषार को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। छपरौली निवासी श्रवण कुमार को भी घर में सोते समय सांप ने डसा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों पीड़ितों को एंटी स्नेक वेनम की 10-10 वैक्सीन लगाईं। इसके बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में डॉक्टर शाहिद अली ने बताया कि सांप के डसने पर आने वाले मरीजों को एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन देकर उपचार किया जा रहा है। यह वैक्सीन सांप के जहर के प्रभाव को कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed