{"_id":"6a843f5d875878770a0f4dee","slug":"baraut-team-became-champion-in-basketball-competition-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-157183-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में बड़ौत की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में बड़ौत की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शामली में चल रही सीबीएसई कलस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बास्केटबाल टीम ने शामली में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता 16 से 21 अगस्त तक शामली में चल रही है। इसमें नोएडा, आगरा, मेरठ, शामली, बागपत और सहारनपुर सहित लगभग 196 टीमों ने भाग लिया। बड़ौत की टीम ने क्वार्टर फाइनल में नोएडा को 51-12 से हराया। सेमीफाइनल में गाजियाबाद को 63-17 से मात दी। फाइनल मुकाबला आगरा की टीम से हुआ। बड़ौत की टीम ने आगरा को 54-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों प्रियंक पंवार, वंश शर्मा, वंश तोमर, अंश जावला, अंश, अर्जुन पंवार और लक्ष्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जेपी सिंह, उप प्रधानाचार्य यामिनी चौधरी व टीम कोच अशोक पंवार माैजूद रहे।