फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The winning team was honored in the divisional football competition.

Baghpat News: मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया

Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The winning team was honored in the divisional football competition.
-बली गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह, दोनों टीम का प्रदेश स्तर पर चयन
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें कॉलेज ने मंडल स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अपनी टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 17 अगस्त को गाजियाबाद के लोनी में हुई थी।

क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि कॉलेज की अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय बनी। प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने मंगलवार को कॉलेज में पहुंचने पर दोनों टीमों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। नवाब सिंह ने यह भी बताया कि इन खिलाड़ियों ने इससे पहले भी कई पदक जीते हैं। कॉलेज के कई खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर पर चयन किया गया है। अंडर-14 वर्ग में मयंक सिंह, अंकित, अर्बन, देवव्रत, रौनक और तनिष शामिल हैं। अंडर-17 वर्ग में भारत, शिवम, हर्ष और तनिष का चयन हुआ है। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल, पवन शर्मा, तनसीर अली, संजय शर्मा, रोहित कुमार और अनिल सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed