फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhushan became the president of Lions Club Tattiri, Deepak became the secretary

Baghpat News: लायंस क्लब टटीरी के भूषण अध्यक्ष, दीपक बने सचिव

Wed, 19 Aug 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bhushan became the president of Lions Club Tattiri, Deepak became the secretary
- शहर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में अधिष्ठापन समारोह में कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लायंस क्लब टटीरी की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह सोमवार देर रात वात्सायन पैलेस में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवा के लिए शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय निदेशक विनय मित्तल, मंडल अध्यक्ष आदित्य गुप्ता और डॉ. विनय सिसोदिया ने किया। अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल, द्वितीय उप मंडल अध्यक्ष गिरिराज माहेश्वरी और आलोक भटनागर भी मौजूद रहे। इन सभी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद एके मित्तल, जोन अध्यक्ष पवन सिंघल और संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष भूषण गुप्ता, सचिव दीपक गोयल और कोषाध्यक्ष आशुतोष मित्तल प्रमुख थे। पवन सिंघल प्रथम उपाध्यक्ष, विभोर जिंदल द्वितीय उपाध्यक्ष, डॉ. मयंक गोयल सह-सचिव और गौरव आर्य सह-कोषाध्यक्ष बने। सभी पदाधिकारियों ने समाजसेवा के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान मनीष गुप्ता, संजय गोयल, ईश्वर अग्रवाल, सचिन सिंघल, संतोष गुप्ता, दीपक जैन व डॉ. प्रदीप नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed