सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wedding called off after girl's photos sent to groom four days before nikah, case registered

UP: निकाह से चार दिन पहले युवती के फोटो मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वाया, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत जनपद के एक गांव में निकाह से चार दिन पहले युवती के फोटो भेजकर शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Wedding called off after girl's photos sent to groom four days before nikah, case registered
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के एक गांव में निकाह से चार दिन पहले युवती की शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती के होने वाले पति को उसके फोटो भेज दिए, जिसके बाद यह रिश्ता टूट गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


निकाह से पहले टूट गया रिश्ता
पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी का निकाह हरियाणा के एक युवक के साथ 30 मार्च को तय था। परिवार ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और करीब साढ़े सात लाख रुपये से अधिक खर्च भी कर दिए थे। घर में निकाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और परिवार में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस अपडेट: होटल मैनेजर बोला-साहिल मुस्कान ने पति-पत्नी बनकर लिया था रूम, अब इस शख्स की गवाही अहम

आरोप है कि गांव के ही हारुन नामक युवक ने किसी तरह उनके होने वाले दामाद का नंबर प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसने युवती के फोटो उसे भेज दिए, जिससे यह रिश्ता टूट गया। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी घटना भी आई सामने
युवती के पिता ने बताया कि वर्ष 2023 में भी हारुन ने उनकी बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। वह उसे अपने साथ ले गया और एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराकर उससे शादी करने की योजना बनाई थी। जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने गाजियाबाद जाकर उस पंजीकरण का खंडन करा दिया था। इसके बाद से युवती अपने घर पर ही रह रही थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर बुधवार रात प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed