सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   wheat news

Baghpat News: गेहूं खरीद ठप, हरियाणा सीमा बंद होने से किसान परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
wheat news
विज्ञापन
बिडौली। क्षेत्र में गेहूं खरीद को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि लगातार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा सीमा में गेहूं ले जाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। वहीं यूपी में बी-पैक्स समितियों पर संसाधनों की कमी के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

सोमवार को हरियाणा और यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें यूपी प्रशासन ने हरियाणा की ओर जाने वाले किसानों को वापस बुलाया और सरकारी क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेचने की सहमति बनाई गई थी। किसानों से अपील की गई थी कि वे अपनी फसल नजदीकी सरकारी केंद्रों पर बेचें, लेकिन यूपी के केंद्रों पर व्यवस्थाओं के अभाव से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिडौली क्षेत्र की याहियापुर बी-पैक्स केंद्र पर संसाधनों की भारी कमी है। समिति में खरीद शुरू हुए करीब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक मात्र 1561 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। खरीदा गया अनाज भी ट्रांसपोर्ट सुविधा न होने के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। मैदान खाली न होने के कारण आगे की खरीद भी प्रभावित हो रही है।
पिछले तीन दिनों से पोर्टल मशीन में तकनीकी खराबी के चलते किसानों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति द्वारा 260 किसानों को टोकन जारी किए गए थे, लेकिन अब तक केवल 37 किसानों से ही गेहूं खरीदा गया है।
किसान नंदू का कहना है कि उन्होंने 10 दिन पहले पोर्टल पर बुकिंग की थी, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। किसान मेहरबान ने बताया कि न हरियाणा में प्रवेश मिल पा रहा है और न ही समिति पर पूरी तरह खरीद हो पा रही है, जिससे किसान लगातार परेशान हैं।
क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि अनाज का अधिक उठान होने के कारण भीड़ लगी है और ट्रांसपोर्ट की समस्या आ रही है। पोर्टल मशीन भी धीमी चल रही है। जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed