सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Athletes won eight medals, including three golds, in roller skating.

Baghpat News: रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Athletes won eight medals, including three golds, in roller skating.
विज्ञापन
रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीते
Trending Videos


- सोनीपत के आरके इंटरनेशनल स्कूल में कराई गई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, विजेताओं का स्वागत किया
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के आठ खिलाड़ियों ने सोनीपत में आयोजित इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मंगलवार को उनके स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया गया।

यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल को सोनीपत के आरके इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी वैभव, अविराज, कार्तिक, निर्णय, नक्ष, तनिष्क, अर्णव और रेयान ने इसमें हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए। 300 मीटर स्पर्धा में वैभव और अविराज ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि निर्णय ने रजत पदक अपने नाम किया। 200 मीटर स्पर्धा में कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में नक्ष ने रजत और अर्णव ने कांस्य पदक हासिल किया। एक अन्य 200 मीटर स्पर्धा में तनिष्क ने रजत और रेयान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अजय गोयल ने यह भी बताया कि ये खिलाड़ी पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अजीत, राजीव, बबलेश, अक्षय, कृष्ण, गौरव और हनित सहित कई लोग इस दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed