सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruchika and Divyansh Top the Charts on Day Two of Shooting Competition

Baghpat News: शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन रुचिका, दिव्यांश रहे अव्वल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ruchika and Divyansh Top the Charts on Day Two of Shooting Competition
विज्ञापन
-खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी पर हुई प्रतियोगिता
Trending Videos


फोटो संख्या 2

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड स्थित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पिस्टल और दस मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। पिस्टल स्पर्धा में रुचिका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दिव्यांश ने शीर्ष पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत दर्ज की।

पिस्टल स्पर्धा में रुचिका ने कुल 400 अंकों में से 380 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित वेदवान 378 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आरव ने 376 अंक हासिल किए, जबकि रौनक ने 375 अंक बनाए। अर्पित चौधरी ने 370 और देव ने 368 अंक प्राप्त किए। दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दिव्यांश ने 400 में से 378 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया। अंश तोमर ने 375 अंक हासिल किए और सागर तोमर ने 374 अंक बनाए। उमंग ने 370 अंक प्राप्त किए, जबकि दीपक ने 365 अंकों के साथ अपनी स्पर्धा पूरी की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी शूटरों को कोच भगत सिंह तोमर ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल, प्रिंस, सचिन, अभी, आदित्य, कपिल, मोहित और प्रवीण सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed