सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When village heads possess comprehensive knowledge of their villages, they ensure that work is executed more effectively than administrators do.

Baghpat News: प्रधानों को गांवों की सभी जानकारी होने पर प्रशासकों से बेहतर कराते हैं काम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
When village heads possess comprehensive knowledge of their villages, they ensure that work is executed more effectively than administrators do.
विज्ञापन
बागपत। पंचायत चुनाव समय से नहीं होने के कारण प्रधानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रधान अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि प्रशासकों से बेहतर प्रधानों को ग्राम पंचायतों की जानकारी होती है और प्रधानों से बेहतर कोई भी विकास कार्य नहीं करा सकता है। गांवों के लोगों को भी प्रधानों से विकास कराने की उम्मीद अधिक होती है।
Trending Videos



प्रधानों को सौंपे विकास की जिम्मेदारी
हबीबपुर नंगला के प्रधान जहान सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार समय से चुनाव नहीं कराती है तो प्रधानों को विकास की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए ताकि वह गांव का बेहतर विकास कार्य करा सकें। प्रधानों को ही पता होता है कि गांव में कहां-कहां विकास कार्य कराए जा सकते हैं और कहां नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-प्रशासकों को नहीं होगी पंचायतों की जानकारी
पांची गांव के प्रधान नासिर का कहना है कि प्रशासक की नियुक्ति के बाद गांव के आवश्यक विकास कार्य नहीं हो पाएंगे और न ही उन्हें पंचायतों में विकास कार्यों की जानकारी होगी। पिछली बार भी प्रशासक को कुछ माह के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिससे विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे।



-प्रदेश सरकार चुनाव समय से कराए
हिसावदा गांव की प्रधान कोमल ने कहा कि प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव समय से कराने चाहिएं। पिछली बार भी चुनाव समय से हो गए थे, लेकिन इस बार अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई। इससे लगता है कि सरकार चुनाव कराने के मूड में नहीं है। इससे प्रधानों के साथ ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।



-प्रशासक नहीं लेते विकास कार्यों में रुचि
ग्वालीखेड़ा गांव की प्रधान सोनिया शर्मा ने कहा कि प्रशासक विकास कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं और यदि प्रशासकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई तो सभी कार्य ठप हो जाएंगे। प्रधान को अपने गांव के प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होती है, जिसके आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। इसलिए सरकार को प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed