सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women farmers will increase their income by farming scientifically.

Baghpat News: वैज्ञानिक तरीके से खेती करके आमदनी बढ़ाएंगी महिला किसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Women farmers will increase their income by farming scientifically.
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर महिला किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। अब ये प्रशिक्षित महिलाएं फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ आमदनी में भी इजाफा करेंगी। साथ ही अन्य महिला किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
Trending Videos


महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ काफी प्रयास किया जा रहा है। वहीं कुछ महिलाएं खुद के प्रयास से भी आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर हैं, जो महिलाओं के आगे बढ़ने की दृष्टि से अच्छा है। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं महिला किसानों को भी खेती करने के तरीकों को बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षक ज्योति, कृष्णपाल आदि ने महिलाओं को उन्नत बीज, फसल चक्र, फसलों में संतुलित खाद डालने व -फसल उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। संस्थान के आचार्य डॉ़ हामिद ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है ताकि अधिक संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का प्रयास करें।



आरती, मोनिका, स्वाति, सुमन आदि महिला किसानों का कहना है कि रुचि के अनुसार महिलाओं को अपना कार्यक्षेत्र चुनना चाहिए, जिसमें सफलता जरूर मिलेगी। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम करके नाम कमाने के साथ उदाहरण भी बनी हुई हैं। अब यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद अपने गांव व क्षेत्र में अन्य महिला किसानों को आधुनिक तरीके से की जाने वाली खेती के विषय में जानकारी दी जाएगी।



-प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाणपत्र वितरित किए

संस्थान पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ, शिविर में प्रशिक्षण लेने वाली 90 से अधिक महिलाओं को संस्थान के आचार्य ने प्रमाण वितरित किए और यहां से सीखी बातों को अन्य महिलाओं के साथ साझा करने का संकल्प दिलाया ताकि आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed