फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yajna, Japa, and virtuous deeds are the invaluable heritage of Indian culture: Acharya Vijaypal.

यज्ञ, जप व सत्कर्म भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : आचार्य विजयपाल

Wed, 15 Jul 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Yajna, Japa, and virtuous deeds are the invaluable heritage of Indian culture: Acharya Vijaypal.
बरनावा के महर्षि वेदव्यास वानप्रस्थ आश्रम में हुआ स्वस्ति यज्ञ
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के महर्षि वेदव्यास वानप्रस्थ आश्रम में अमावस्या के अवसर पर स्वस्ति यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दीं।

यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य विजयपाल शास्त्री ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। राजू और मुनेश देवी यजमान के रूप में उपस्थित रहे। अक्षांश और आकाश ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। आचार्य विजयपाल शास्त्री ने कहा कि अमावस्या पर वैदिक विधि से किया गया यज्ञ वातावरण को शुद्ध करता है। यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ, जप और सत्कर्म भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। आचार्य विजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि नियमित यज्ञ, सत्संग और स्वाध्याय से व्यक्ति का जीवन संस्कारित होता है। यह आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस धार्मिक आयोजन में रमेशचंद त्यागी, राजपाल भाटी, रजवीर राणा, दुष्यंत कुमार, इंद्र मुनि, मूलचंद गुप्ता और धनुषपाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed