फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.64 lakh cusecs of water released into the Saryu; alert issued for villages.

Bahraich News: सरयू में छोड़ा गया 1.64 लाख क्यूसेक पानी, गांवों में अलर्ट

Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
1.64 lakh cusecs of water released into the Saryu; alert issued for villages.
बहराइच। सरयू नदी में एक बार फिर बैराज से 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तटवर्ती इलाकों में खतरे की घंटी बज गई है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सजग किया गया है। लगातार बढ़ते पानी के बीच शिवपुर क्षेत्र में तेज कटान जारी है, करीब 12 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा गई। कटान से किसानों की चिंता बढ़ गई है और कई परिवारों की जमीन नदी के मुहाने पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन




उधर नानपारा तहसील के कटान प्रभावित शिवपुर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि नदी लगातार रुख बदल रही है और हर दिन खेतों का हिस्सा बह रहा है। किसानों को आशंका है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो फसल के साथ कई मकान भी खतरे की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम मोनालिसा जौहरी का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई तत्काल शुरू की जाएगी।

------------
नदी और बैराज की स्थित एक नजर में


स्थान
वर्तमान जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
स्थिति
शारदा बैराज 134.70 मीटर
135.49 मीटर
68,147 क्यूसेक

गिरिजा बैराज 134.75 मीटर
136.78 मीटर
95,457 क्यूसेक

सरयू बैराज 129.65 मीटर
133.50 मीटर
1,101 क्यूसेक
कुल छोड़ा गया पानी 1,64,705 क्यूसेक

-------------
सरयू का जलस्तर

एल्गिन ब्रिज (घाघरा/सरयू) 104.94 मीटर
106.07 मीटर


घूर देवी
110.92 मीटर
112.150 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed