{"_id":"6a5bd0d69348235dd602439a","slug":"rapist-sentenced-to-10-years-in-prison-bahraich-news-c-98-1-slko1007-153383-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुष्कर्मी को 10 वर्ष की सजा, एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुष्कर्मी को 10 वर्ष की सजा, एक लाख का जुर्माना
Sun, 19 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बाराबंकी जिले के सादुल्लापुर गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपी को षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, कोतवाली देहात निवासी पीड़िता के बाबा ने 16 जुलाई 2020 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला के सादुल्लापुर गांव निवासी शुभम पांडेय, जो रिश्ते में पीड़िता का ममेरा भाई है, परीक्षा देने के दौरान उनके घर पर ठहरा हुआ था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।
प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने 16 जुलाई 2020 को आत्महत्या का प्रयास करते हुए अधिक मात्रा में नींद और रक्तचाप की दवाएं खा ली थीं। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से घटना की जानकारी होने के बाद उसके बाबा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले में जांच पूरी करने के बाद 25 जुलाई 2020 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
शनिवार को षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी शुभम पांडेय को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही आदेश दिया कि जुर्माना जमा न करने की स्थिति में आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।