{"_id":"6a5bd232f88f2afc7b0f9d55","slug":"stadium-team-triumphs-in-hockey-practice-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-153376-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हॉकी के अभ्यास मैच में स्टेडियम टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हॉकी के अभ्यास मैच में स्टेडियम टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार शाम स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच रोमांचक अभ्यास हॉकी मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में स्टेडियम टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज गति से खेलते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्टेडियम टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। वहीं जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया, लेकिन स्टेडियम टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति और सटीक आक्रमण के सामने उसे हार का सामना करना पड़ा।
मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी कोच मोहम्मद आरिफ और ओंकार ने निभाई। खिलाड़ियों ने इस अभ्यास मैच को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उपयोगी बताया। मैच के बाद प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयुषी, तौसीफ, कृष्णा, शिवा, संजना, तनू, आलोक, अदिति, कमलेश, अकरम, विशाल, अनन्या सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।