फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   200 students vied for 48 seats.

Bahraich News: 48 सीटों के लिए 200 छात्रों ने आजमाया दम

Sat, 08 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
200 students vied for 48 seats.
बहराइच। महाराज सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनसीसी प्रथम वर्ष की भर्ती लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार की निगरानी में आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में विद्यालय के करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। निर्धारित 48 सीटों के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन



भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की 1600 मीटर दौड़, चिन-अप, सिट-अप, पांच मीटर शटल रन तथा लिखित परीक्षा कराई गई। सभी चरण निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुए। प्रदर्शन के आधार पर वरीयता क्रम में 48 कैडेटों का चयन किया गया।
विज्ञापन



भर्ती प्रक्रिया सूबेदार सतबीर सिंह और बीएचएम घनबहादुर के नेतृत्व में अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व की जानकारी देते हुए अनुशासित जीवन अपनाने और पूरी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट देव शरण ने बताया कि एनसीसी युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण के साथ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, भाईचारे और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एसपी गुप्ता ने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed