{"_id":"6a76b585548c76137508c376","slug":"video-video-bharaica-ma-bjal-tara-cara-garaha-sa-palsa-ka-mathabhaugdha-paca-garafatara-eka-ka-para-ma-lga-gal-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में बिजली तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में बिजली तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली
नानपारा इलाके में बिजली के तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह के पीछे लगी पुलिस को शनिवार तड़के बड़ी सफलता मिली। सरयू नहर की पटरी पर हाड़ा बसेड़ी के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस और तार चोर गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने घिरने पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोच लिया। गिरोह का एक सदस्य मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
घायल आरोपी की पहचान बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र के सिद्धबही निवासी कदीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे सामने आए हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के खारोह निवासी कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि पुलिस मौके से भागे आरोपी की तलाश के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और पूर्व की वारदातों का पता लगाने में जुटी है।
नानपारा की 65 हजार आबादी की बिजली काटकर की थी चोरी
नानपारा इलाके में शुक्रवार को 33 केवी विद्युत लाइन काटकर चोरों ने बड़े पैमाने पर तार चोरी की थी। इस घटना के बाद एसओजी और पुलिस टीमें चोरो की तलाश में थीं। विद्युत विभाग के मुताबिक गुलालपुरवा से नानपारा की ओर करीब 600 मीटर, धरसवती नाला से दर्शनपुरवा मोड़ तक करीब 1200 मीटर और डिहवा पेट्रोल पंप से मुलीमपुर तक करीब 1200 मीटर लाइन का तार काटकर चोरी किया गया था। इससे मटेरा और कटेलिया उपकेंद्रों से जुड़े करीब 16,904 विद्युत कनेक्शनों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इन कनेक्शनों से करीब 65 हजार की आबादी जुड़ी है।
चोरी के तार, औजार और कार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी किए गए बिजली के तारों के कई बंडल तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने जिले में बिजली तार
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।