सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man set himself on fire by pouring diesel on himself and died.

Bahraich News: युवक ने खुद पर डीजल डाल लगाई आग, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man set himself on fire by pouring diesel on himself and died.
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर निवासी युवक ने बुधवार को अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम युवक की मौत हो गई।
Trending Videos


बलरामपुर के बभनी पुरैना श्रीदत्तगंज निवासी धनीराम (38) कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। धनीराम की पत्नी कुसुमा ने बताया कि वह आए दिन नशे की हालत में घर आकर उसके साथ मारपीट करता था। उसकी इन हरकतों से परेशान होकर कुछ दिनों पूर्व वह अपने मायके ग्राम बुधहना चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पड़ोसियों द्वारा उसे सूचना मिली कि धनीराम ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली है, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है। परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान धनीराम की मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed