सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women's Employment Fair on 30th March

Bahraich News: महिला रोजगार मेला 30 मार्च को

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women's Employment Fair on 30th March
विज्ञापन
रुपईडीहा। महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत आगामी 30 मार्च को रुपईडीहा डिपो में महिला रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन नानपारा विधायक राम निवास वर्मा करेंगे।
Trending Videos


रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के देवीपाटन क्षेत्र द्वारा आयोजित इस मेले में महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक (कंडक्टर) के पदों पर सीधे अनुबंध के आधार पर भर्ती की जाएगी। मेला सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, उ.प्र. परिवहन निगम, रुपईडीहा डिपो में जमा किए जाएंगे। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट के साथ कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी) निर्धारित है।

चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित महिला परिचालकों को किलोमीटर आधारित योजना के तहत लगभग 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा। इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि व अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed