{"_id":"69c979dfe9595ccde709519f","slug":"the-younger-generation-should-understand-the-importance-of-the-elderly-kuldeep-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-146589-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के महत्व को समझे युवा पीढ़ी : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के महत्व को समझे युवा पीढ़ी : कुलदीप
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के भग्गड़वा बाजार स्थित किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को विशेष जागरूकता एवं प्रेरणा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों के सम्मान पर जोर दिया गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ कुलदीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि आरएसएस के खंड कार्यवाह विवेक सिंह, जटाशंकर तिवारी, जयंतधर द्विवेदी, बृज नारायण तिवारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस राष्ट्र में बुजुर्गों का तिरस्कार होता है, वह अपनी संस्कृति खो देता है। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का सुरक्षा कवच बनने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विवेक सिंह ने कहा कि परिवार की असली पूंजी हमारे बुजुर्ग हैं और उनकी सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। मंडल महामंत्री जटाशंकर तिवारी ने युवाओं को भावनात्मक रूप से बुजुर्गों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
संयोजक जयंतधर द्विवेदी ने मुख्य विषय वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य तरुणकांत मिश्र, आशुतोष मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज चौहान एवं इंद्रजीत मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending Videos