सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Diesel crisis in rural areas worries farmers

Bahraich News: ग्रामीण अंचलों में डीजल संकट से किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Diesel crisis in rural areas worries farmers
मटेरा के असवा मोहम्मदपुर में बंद पड़ा पेट्रोल पंप। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के शहरी इलाकों में रविवार को हालात पूरी तरह सामान्य रहे, लेकिन ग्रामीण अंचलों में ईंधन की किल्लत ने किसानों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नानपारा, मटेरा, महसी, नवाबगंज, रिसिया, मिहींपुरवा और रुपईडीहा इलाकों में रविवार को करीब 40 फीसदी पेट्रोल पंप तेल के अभाव में बंद रहे। जो पंप खुले हैं, वहां सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Trending Videos


नानपारा इलाके के पंप संचालक राजेश कुमार का कहना है कि समय पर तेल का लोड न मिलने के कारण पंप बंद करने की नौबत आ गई है। टैंकर देर रात तक आने की संभावना है। यही हाल अन्य पेट्रोल पंपों का भी है। वहीं खुले पंपों पर भी किसानों को डीजल जरीकेन या पिपिया में नहीं दिया जा रहा, जिससे सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
किसान बोले- बंद है आटा चक्की, नहीं चल पा रहे पंपिंग सेट
महसी क्षेत्र के किसान अच्छेलाल ने बताया कि पंपिंग सेट चलाने के लिए डीजल नहीं मिल रहा है, खेत सूख रहे हैं। नानपारा के शिवकुमार ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, फिर भी डीजल नहीं मिला। इसके चलते सरसों की फसल की थ्रेसिंग नहीं हो पाएगी। मटेरा के हरिनारायण ने बताया कि जरीकेन में डीजल न देने से परेशानी और बढ़ गई है। आटा चक्की दो दिन से बंद है। वहीं रिसिया के किसान सलीम अहमद ने बताया कि खेती का समय है, लेकिन डीजल के बिना सब काम ठप है।


----------
बाजार में बोतल में बिक रहा पेट्रोल
मटेरा। पेट्रोल-डीजल की कमी का फायदा उठाकर फुटकर दुकानदार खुलेआम तेल बेच रहे हैं। भारत पेट्रोल पंप पर आपूर्ति प्रभावित होने के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि दुकानदार मोटरसाइकिल से पेट्रोल लाकर बोतलों में भरकर 200 रुपये लीटर में बेच रहे हैं। मटेरा चौराहा, जंगली बाबा चौराहा, शंकरपुर चौराहा और नौस्तला जैसे प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे पेट्रोल की अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है। लोग मजबूरी में महंगे दाम पर पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं।


------------
लगातार हो रही है पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति
डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में लगातार डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण अंचलों में भी रात तक टैंकर आ जाएंगे, इसके बाद हालत सभी जगह पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों और आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed