{"_id":"6a0f4f5e9cab26248f05f06a","slug":"anger-erupted-over-power-cuts-road-blocked-bahraich-news-c-98-1-slko1009-149891-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, मार्ग किया जाम
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा में बृहस्पतिवार को लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस लाइन रोड पर इंडियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पास सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे जेल रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर बिजली आने के बाद फिर आपूर्ति बंद हो गई। शाम 6 बजे अचानक आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन हाई वोल्टेज के कारण कई घरों के पंखे, एसी, फ्रिज, कूलर और पानी की मोटरें जल गईं, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इसके बाद बिजली फिर गुल हो गई, आधे घंटे बाद कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी। जाम के कारण करीब दो घंटे तक रोडवेज बसें, कारें और बाइकें फंसी रहीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने लोगों को शांत कराने का प्रयास करते हुए जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन लोग लिखित आश्वासन और स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया।

Trending Videos