सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The blazing sun, the valley scorched by the heat

Bahraich News: तमतमाया सूरज, तपिश से झुलसी तराई

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The blazing sun, the valley scorched by the heat
बहराइच में चिलचिलाती धूप से बेहाल युवक।
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। भीषण गर्मी तराई वासियों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को बहराइच में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में यह सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। उधर, श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों जिलों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राहत मिलने के आसार कम हैं।


बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक सूरज की तपिश झुलसाने का अहसास कराने लगी। रिक्शा चालक, ठेला व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। कई लोग सिर पर गमछा और चेहरे पर कपड़ा बांधकर धूप से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच में घंटाघर, छावनी, रोडवेज और अस्पताल चौराहे पर दोपहर में बेहद कम लोग नजर आए। सड़क किनारे लगे गन्ने के रस, शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों लोग प्यास बुझाते दिखे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। गर्मी के असर से अस्पतालों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. पी तिवारी का कहना है कि लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos


बिजली कटौती बढ़ा रही दर्द
श्रावस्ती। तराई में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती का दौर भी शुरू हो गया है। बुधवार शाम से लेकर रात तक भिनगा कस्बे में कई बार बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मल्हीपुर क्षेत्र में साईंगांव चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर 16 मई से खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी रशीद खां, प्रेम जायसवाल, बाबू, मालिकराम, चंदर सोनी आदि ने बताया कि जेई विवेक कुशवाहा से शिकायत की गई थी। बुधवार को एक ट्रांसफार्मर लगाया भी गया लेकिन वो भी खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed