फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Assets worth 1 crore belonging to a medical store operator, amassed through the drug trade, have been frozen.

Bahraich News: नशे के कारोबार से बनाई मेडिकल स्टोर संचालक की एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Assets worth 1 crore belonging to a medical store operator, amassed through the drug trade, have been frozen.
रुपईडीहा। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के मामले में पुलिस ने रुपईडीहा निवासी स्टोर संचालक आदित्य कुमार मिश्रा की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज कराई हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली स्थित सफेमा एवं एनडीपीएस न्यायालय ने संपत्ति जब्ती संबंधी अधिनियम के तहत यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, 30 जून को रुपईडीहा में बिना लाइसेंस संचालित आयुर्वेदिक औषधि स्टोर से कोडीनयुक्त कफ सिरप और डायजापाम जैसी दवाएं बरामद हुई थीं। इस मामले में स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने छह वर्षों में अपने और परिजनों के नाम करीब 56.92 लाख रुपये की संपत्तियां खरीदी थीं। पुलिस के अनुसार, ये संपत्तियां नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। इनका वर्तमान अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है। संपत्तियों को फ्रीज कराने के लिए पुलिस ने दिल्ली के सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया था। एसपी ने बताया कि आदेश के बाद इन संपत्तियों की बिक्री और हस्तांतरण पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed