सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
मटेरा में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। बाइक से मंगलवार शाम बलरामपुर से लौट रहे श्रावस्ती जिले के लोनियनपुरवा निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा चौधरीडीह के पास हुआ। इसी तरह अलग-अलग स्थानों पर हुईं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।


लोनियनपुरवा निवासी शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव (33) मंगलवार को किसी काम से बाइक से बलरामपुर गए थे। वहां से देर शाम वापस लौटते समय बलरामपुर के चौधरीडीह में उनकी बाइक में किसी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त शिवेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पयागपुर के ग्राम असैला निवासी विष्णु (40) पत्नी मिथिलेश कुमारी (37) व बेटे अनिल के साथ बुधवार दोपहर ई रिक्शा से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बबया पुल के पास ई रिक्शा में तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। इससे ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां मिथिलेश व अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह नेपाल के बांके जिला निवासी सीताराम गुप्ता (65) मंगलवार को डीसीएम पर दहेज का सामान लदवाकर बहराइच से नेपाल जा रहे थे। बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा थाने के प्रहलादा गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे डीसीएम पर सवार सीताराम गुप्ता व ट्रैक्टर चालक अवधेश कुमार वर्मा (40) निवासी मसऊद नगर, बसथनवा, नानपारा घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed