सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Movement of heavy vehicles also started from Sanjay Setu

Bahraich News: संजय सेतु से भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles also started from Sanjay Setu
घाघराघाट ​स्थित संजय सेतु पर शुरू हुआ भारी वाहनों का आवागमन। 
विज्ञापन
जरवलरोड। करीब दो महीने के लंबे इंतजार के बाद घाघराघाट स्थित संजय सेतु पर मंगलवार से भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। इसके साथ ही लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है।

रोडवेज बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को अनुमति मिलते ही यात्रियों, व्यापारियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है।
पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 16 अप्रैल से यातायात प्रतिबंधित था। इस दौरान भारी वाहनों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा था, जबकि छोटे वाहन पीपा पुल और अन्य रास्तों से गुजर रहे थे। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर पुल का तकनीकी परीक्षण कराया गया। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद पहले छोटे वाहनों का संचालन शुरू किया गया था। मंगलवार को सुबह सात बजे से भारी वाहनों के आवागमन को भी हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

संजय सेतु के पूरी तरह खुलने से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या और नेपाल सीमा क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। रोडवेज बसों के नियमित संचालन से यात्रा आसान होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed