सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   95,000 stolen from petrol pump in broad daylight.

Bahraich News: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 95 हजार उड़ाए

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
95,000 stolen from petrol pump in broad daylight.
विज्ञापन
नानपारा। नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित आलोक ट्रेडिंग कंपनी पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर दो युवक मोबिल खरीदने के बहाने कार्यालय में घुसे और मौका मिलते ही काउंटर पर रखी नकदी चोरी कर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।


पेट्रोल पंप के मैनेजर हरिपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह कार्यालय में कैश का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मोबिल लेने की बात कहकर अंदर पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों वहां से निकल गए। बाद में कैश मिलान करने पर 95 हजार रुपये कम मिले। संदेह होने पर कर्मचारियों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों युवक काउंटर से नकदी उठाकर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दोनो युवकों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed