सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clouds cover the sky, causing fear among farmers

Bahraich News: आसमान में बादलों का डेरा, किसानों में खौफ

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Clouds cover the sky, causing fear among farmers
बहराइच में सुबह के समय छाया धुंध व बदली। - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया धुंध व बदली।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला हुआ नजर आया। पूरे दिन धुंध और बादलों का असर बना रहने के कारण धूप नहीं निकल सकी। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को उमस भरे वातावरण का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल और धुंध की स्थिति बनी हुई है, जिससे धूप नहीं निकल पा रही है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मौसम के इस बदलाव के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है। मौसम के लगातार बदले मिजाज से किसानों और आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की देखभाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed