UP News: कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर बिक रहा था कोडीनयुक्त कफ सिरप, छापे में खुली हकीकत; हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बहराइच के रुपईडीहा कस्बा में कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर कोडीनयुक्त कफ सिरप बिक रहा था। टीम के छापे में हकीकत सामने आई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा से सटे यूपी में बहराइच के रुपईडीहा कस्बा में शुक्रवार को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा गया। औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने केवलपुर मोड़ स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर छापा मारकर 15 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। मौके से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है।
सीमा क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अन्य दुकानों पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण और थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। छापे के दौरान कोल्ड ड्रिंक की दुकान से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 100 एमएल की 15 शीशी बरामद कीं। मौके से साकेत नगर निवासी ओम प्रकाश सोनी (50) को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है
थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि प्रसाधन अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नशीला सिरप कहां से लाया जाता था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी।