{"_id":"69adbd3b6e5427fea20d2cbe","slug":"crowds-gathered-at-the-weekly-market-shopping-was-plentiful-bahraich-news-c-98-1-slko1009-145489-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में इस बार भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया और देर रात तक दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दुकानदारों के अनुसार कपड़े, जूता-चप्पल और सजावटी सामान की सबसे अधिक बिक्री हुई।
शहर के पीपल तिराहा, चौक बाजार, स्टीलगंज तालाब मार्केट, बिसातखाना लाइन, चूड़ी गली और घंटाघर चौराहा तक सजी दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। यहां सलवार-सूट, साड़ियां, बच्चों की फ्रॉक, फैंसी ड्रेस, जींस-टॉप तथा बच्चों की टी-शर्ट और पैंट की खूब खरीदारी हुई।
युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी अपनी पसंद के कपड़े खरीदे। कुर्ता-पायजामा, टी-शर्ट, जींस तथा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हल्के कपड़ों की मांग अधिक रही। इसके अलावा बच्चों के खिलौनों और घरेलू सामान की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई।
दुकानदार राकेश और समीर ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में आम दिनों की तुलना में इस बार ज्यादा भीड़ रही। उनका कहना है कि त्योहार नजदीक होने के कारण लोग अधिक संख्या में खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों की लगातार भीड़ के कारण देर रात तक बाजार में चहल-पहल बनी रही और दुकानदारों के चेहरे पर संतोष नजर आया।
Trending Videos