सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowds of patients gathered at the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowds of patients gathered at the medical college
ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। बदलते मौसम और सीजनल बीमारियों के कारण बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। भीड़ अधिक होने से कई मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

ओपीडी में दोपहर तक करीब 2010 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग गई थीं। सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन विभाग में देखने को मिली। यहां डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। वायरल बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक रही। जगह कम होने के कारण कई मरीज और उनके तीमारदार गेट और बरामदे में बैठे और लेटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरौर से आए निजामुद्दीन ने बताया कि उन्हें पेट दर्द और उल्टी की समस्या थी। वह सुबह करीब 10 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण डॉक्टर को दिखाने में उन्हें दो घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
इसी तरह हड्डी रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही। चिलवरिया से आई ममता ने बताया कि एक महीने पहले उनका पैर टूट गया था और प्लास्टर चढ़ाया गया था। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने आई थीं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें भी करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि आम दिनों की तुलना में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार दवाएं व जांच की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed