{"_id":"69adbe02a67aa86e8704b2ad","slug":"daughters-showed-their-strength-in-the-race-on-womens-day-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-145497-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला दिवस पर दौड़ में बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला दिवस पर दौड़ में बेटियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को शहर के इंदिरा स्टेडियम में मेरा युवा भारत संगठन की ओर से दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में रईसा, 200 मीटर में सुहानी और 400 मीटर की दौड़ में सफीना ने बाजी मारी। समारोह में उपस्थित आगंतुकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार जायसवाल ने किया। अंडर 13 की दौड़ प्रतियोगिता में रईसा प्रथम, संजीदा द्वितीय और हिना तृतीय स्थान पर रहीं। 13 से 18 वर्ष के आयु वर्ग की प्रतियोगिता में सुहानी सिंह प्रथम, काजल कुमारी द्वितीय और अंशू वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 18 वर्ष से ऊपर की दौड़ प्रतियोगिता में सफीना ने प्रथम, साधना ने द्वितीय तथा किरन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में रस्साकसी प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें महिला मंडल विजेता रही। अंत में इंद्रसेन चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक पंकज सिंह, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक जेपी यादव, ग्राम प्रधान अहिरौरा डॉ. श्याम कुमार चौधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव, वन स्टॉफ सेंटर की रागिनी विश्वकर्मा, नीलम शुक्ला, केतकी देवी भास्कर, ज्योति सिंह, सोनम वर्मा तथा डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
महिलाओं के हुनर को मंजिल तक पहुंचाए सरकार
बिछिया। गिरिजा पुरी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जंग हिंदुस्तानी ने किया। इसमें क्षेत्र की ग्रामीण और वनवासी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इनमें भवानीपुर, बिछिया, टेडिया, ढकिया आदि से राजस्व ग्राम बने गांवों की महिलाओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। संगोष्ठी को जंग हिंदुस्तानी, फागुनी प्रसाद, बच्चे लाल, मीरा देवी, दीपक यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने वनवासी महिलाओं के साहस और संघर्ष का उल्लेख करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से अपेक्षा की है कि वह महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए उनके हुनर को वास्तविक मंजिल तक पहुंचाने में सहयोग करे।
Trending Videos