सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eid preparations in full swing, crowds throng the markets for shopping

Bahraich News: ईद की तैयारी तेज, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eid preparations in full swing, crowds throng the markets for shopping
चौक बाजार में कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
बहराइच। ईद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार में अब एक सप्ताह से अधिक का समय बचा है, इसके चलते खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल है।
Trending Videos

शहर के स्टीलगंज तालाब मार्केट में इन दिनों कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपने और अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं चूड़ी गली में चूड़ी और कंगन की दुकानों पर महिलाओं और बच्चियों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा चौक बाजार में जूता-चप्पल की दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। त्योहार को ध्यान में रखते हुए महिलाएं घरों में बनने वाले पकवानों के लिए सेवई, सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री की भी खरीदारी कर रही हैं। शाम होते ही बाजारों की रौनक और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार फहीम और वैभव ने बताया कि ईद नजदीक आने के साथ ही शहर के अलावा तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed