सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Female leopard, which had injured three people and was hiding in a house, was tranquilized and captured.

Bahraich News: तीन लोगों को घायल कर घर में छिपी मादा तेंदुआ, ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Female leopard, which had injured three people and was hiding in a house, was tranquilized and captured.
मादा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर ले जाते वनकर्मी।  - फोटो : मादा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर ले जाते वनकर्मी।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। जोगिनिया ग्राम पंचायत के मौजीपुरवा गांव में रविवार भोर पहुंची मादा तेंदुआ ने तीन ग्रामीणों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों एकजुट होकर शोर मचाते हुए घेराबंदी की तो वह एक खाली मकान में जा छिपी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।


चकिया वन रेंज से सटे मौजीपुरवा गांव में कुछ लोग भोर में घरों में सो रहे थे वहीं, जबकि कुछ लोग बिस्तर छोड़कर दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त थे। तभी करीब पांच बजे गांव पहुंची मादा तेंदुआ ने नसीम (50), जुबेर (30) और फजलुर्रहमान (55) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह पास के एक मकान में घुसकर छिप गई। संयोगवश जिस मकान में मादा तेंदुआ घुसी, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा स्वयं गांव पहुंचे। उनके निर्देशन में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पशु चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार की टीम ने ट्रैंकुलाइजेशन ऑपरेशन सुबह 10 बजे के आसपास शुरू किया। लंबी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर सुरक्षित जाल में कैद कर लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

चिलचिलाती धूप में दोपहर एक बजे वनकर्मियों की टीम ने मादा तेंदुआ को काबू में किया। इस दौरान उसे देखने के लिए तेज धूप के बीच ग्रामीण घर की छतों पर जमा रहे। डीएफओ ने बताया कि पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। चिकित्सकीय परीक्षण में स्वस्थ मिलने के बाद उसे बहराइच वन प्रभाग के घने जंगल में छोड़ दिया गया है।
भटक कर पहुंची गांव
डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि जिस तरह से मादा तेंदुए की हरकत है, इससे लग रहा है कि वह भोजन या पानी की तलाश में भटककर गांव की ओर आ गई होगी। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के तौर तरीके बताए गए हैं। साथ ही निगरानी के लिए गांव व आसपास के इलाके में तीन टीमें लगाई गई हैं।
हाल में तेंदुओं का मूवमेंट एक नजर में
22 मई : रामगांव के आसमानपुर में मादा तेंदुआ शावक समेत पिंजरे में कैद।
21 मई : ककरहा रेंज के तेलियनपुरवा में घर में घुसे तेंदुए ने बालक पर किया हमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed