सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire breaks out at loban warehouse; cylinder explodes; losses worth lakhs.

Bahraich News: लोबान गोदाम में लगी आग, फटा सिलिंडर, लाखों का नुकसान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at loban warehouse; cylinder explodes; losses worth lakhs.
लोबान कारोबारी के गोदाम में लगी आग से उठतीं लपटें। 
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह थाना के सालारगंज इलाके में रविवार सुबह लोबान बनाने और भंडारण करने वाले एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे सिलिंडर के फट जाने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शहर के मोहल्ला सालारगंज निवासी कादिर लोबान बनाने का व्यवसाय करते हैं और उन्होंने मोहल्ले के एक प्लॉट में गोदाम बना रखा है। रविवार सुबह अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलने लगी और पास में रखे सिलिंडर तक पहुंच गई, जिससे सिलिंडर फट गया। इससे आग विकराल हो गई। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। हालांकि गोदाम में रखा लोबान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारी विशाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed